
Giridih: गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के जीटी रोड में बुधवार की शाम बाइक सवार एक युवक की सड़क हादसे में मौत गयी. मृतक रुस्तम अंसारी हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना के चिहुटिया गांव का रहने वाला था. घटना के बाद जीटी रोड पर कुछ घंटे के लिए अफरा तरफी मच गई. लेकिन वक्त पर पुलिस घटनास्थल पहुंची. जानकारी के अनुसार रुस्तम अपने गांव इसरी से बगोदर की तरफ बाइक से जा रहा था. इसी दौरान जीटी रोड के डोरियों पेट्रोल पंप के समीप आगे जा रहे एक मालवाहक ट्रेलर को उसने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे पहले स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें: गांडेय से भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश ने पार्टी छोड़ी, यूपीए से कोडरमा लोकसभा चुनाव लड़ने का किया एलान




