
Ramgarh: सोहराय पूजा के शुभ अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के हुहुवा में सोहराय जतरा मेला सह बरद खूंटा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसके बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी,विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो एवं सम्मानित अतिथि जीप सदस्य धनेश्वर महतो,वार्ड पार्षद देवधारी महतो,रोशन कुमार, किशुनराम मुंडा उपस्थित हुए. कार्यक्रम का मंच संचालन राजेन्द्र महतो के द्वारा किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया. कार्यक्रम में बरद को पारम्परिक तरीके से सजाकर खूंटा में बांधकर ढोल नगाडा बजाकर बरद को नचाया गया.

मौके पर गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पर्व पशुधन के प्रति आभार व्यक्त करने को मनाया जाता है. गाय से जहां दूध की प्राप्ति होती है. वहीं बैल व काड़ा खेती में सहयोग करते हैं. खेती का कार्य संपन्न होने के बाद यह पर्व मनाते हुए बैल व काड़ा को इसलिए नचाया जाता है, ताकि उनका रक्त संचार सुव्यवस्थित हो. इसके पूर्व फुटबॉल का फाइनल मैच हेसला एवं हुहुवा के बीच खेला गया जिसमें हेसला की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजयी हुई.
इसे भी पढ़ें: गांडेय से भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश ने पार्टी छोड़ी, यूपीए से कोडरमा लोकसभा चुनाव लड़ने का किया एलान




