JharkhandLead NewsNEWSRanchi

केंद्रीय नीति आयोग के 4 सदस्यीय दल आज रांची में

Ranchi : केंद्रीय नीति आयोग की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को रांची पहुंचेगी. दल में आयोग के उपाध्यक्ष सुमन कुमार बेरी के अलावा नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार नीरज सिन्हा, सलाहकार बीएम त्यागराजू और आयोग के मिशन डायरेक्टर राकेश रंजन भी शामिल हैं. सारे सदस्य शाम 7 बजकर 50 मिनट पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहीं,  26 अक्टूबर को शाम 6.40 बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. जानकारी के मुताबिक आयोग के सदस्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे. बताया जाता है कि केंद्र और राज्य से जुड़े मुद्दों पर पदाधिकारियों से बात भी करेंगे.

बता दें, नीति आयोग की शीर्ष निकाय है, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं. वहीं, राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री इसके सदस्य होते हैं. आम तौर पर साल में एक बार गवर्निंग कॉसिल की बैठक होती है.

इसे भी पढ़ें: 47 साल में पहली बार पीरियोडोंटोलॉजी कांफ्रेंस में व्याख्यान देने का मौका भारतीय को

 

 

Related Articles

Back to top button