JharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

रांची स्थित प्लाईवुड दुकान में फायरिंग एक गंभीर जख्मी, छानबीन में जुटी पुलिस

Ranchi: डेली मार्केट थाना क्षेत्र के विष्णु गली स्थित मंगलम प्लाइवुड में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की. जिसमें एक व्यवसायी को गोली लगी है. आनन फानन में उसे हॉस्पीटल ले जाया गया है. वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

थानेदार आलोक कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.

घायल व्यक्ति का नाम सौरव है और वह प्लाईवुड का कारोबार करते हैं. घायल को नजदीकी अस्पताल सेवा सदन में भर्ती कराया गया है. सिटी एसपी अंशुमान ने बताया कि गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button