Giridih

गिरिडीह में मनाया गया शहीद संस्मरण दिवस, शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित

Giridih: शहीद पुलिस के सम्मान में शुक्रवार को गिरिडीह पुलिस ने न्यू पुलिस लाइन में शहीद संस्करण दिवस का आयोजन किया. इस दौरान सबसे पहले शहीद वेदी में एसपी अमित रेनू, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय राणा और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम ने पुपशप्चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया.इस मौके पर एसपी ने बिहार के शहीद एएसआई की पत्नी को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जबकि हजारीबाग के ही एक शहीद की आश्रित को भी शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. हजारीबाग के ही गिरिडीह जिला पुलिस बल के शहीद जवान की पत्नी प्रमिला देवी को भी एसपी, एसडीपीओ और डीएसपी ने सम्मानित किया. इस दौरान एसपी ने कहा की समाज और देश की सुरक्षा के प्रति सक्रिय है. एक एक पुलिस कर्मी खुद को जोखिम में डाल कर समाज की सुरक्षा के लिए तत्पर है. एसपी ने कहा की हर पुलिस कर्मी सुरक्षा को लेकर गंभीर है और हमेशा ही रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: डीजीपी साहब, झारखंड में लगातार हो रही है फायरिंग

Related Articles

Back to top button