Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : साकची थाना के पीछे क्वार्टर में चोरी करने घुसा था चोर, घर वालों ने पकड़कर कर दी पिटाई

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना के पीछे स्थित एक क्वार्टर में चोरी करने घुसे चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. इस दौरान चोर की जमकर पिटाई की गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को पकड़कर थाना ले गई. चोर का नाम आसिफ बताया जा रहा है, वह साकची क्षेत्र में ही फूटपाथ पर रहता है. कुछ दिनों पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया है. मिली जानकारी के अनुसार साकची थाना के पीछे स्थित क्वार्टर के आस पास वह बीते कुछ दिनों से रेकी कर रहा था. आज वह एक क्वार्टर के एस्बेस्टस को काटकर क्वार्टर के अंदर घुस गया. उसने घर के अंदर कुछ स्प्रे भी किया जिससे घर में मौजूद लोग मूर्छित हो गए थे. इस बीच घर के एक सदस्य ने उसे देख लिया और उसे पकड़ कर पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button