Crime NewsJharkhandSahibganj

साहिबगंज में मुन्ना हत्याकांड मामले का हुआ खुलासा,मुख्य आरोपी कुख्यात फूलो महतो गिरफ्तार

Sahibganj: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए अब्दुल कय्यूम उर्फ मुन्ना हत्याकांड को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने इस कांड में मुख्य आरोपी कुख्यात फूलो महतो उर्फ फूलो बिंद को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी  कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ने बताया कि बिहार के भागलपुर ज़िला अंतर्गत पीरपैंती थाना क्षेत्र के बाखरपुर निवासी कुख्यात फूलो महतो उर्फ फूलो बिंद को पुलिस ने ज़िले के तीनपहाड़ स्टेशन से गिरफ्तार किया है. फूलो ज़िले से बाहर भागने की फिराक में था. एसपी ने बताया कि 17 सितंबर को लालबथानी, कुलदीप टोला निवासी मो समीर ने मुफस्सिल थाना को आवेदन देकर आने मंझले पुत्र अब्दुल कय्यूम उर्फ मुन्ना के 11 सितम्बर से लापता होने का मामला दर्ज कराया था.
इसे भी पढ़ें: साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

मामले में पुलिस ने 8 नामजदों के खिलाफ कांड संख्या 105/22 दर्ज करते सदर एसडीपीओ राजेंद्र दूबे के नेतृत्व में छापामारी शुरू की. टीम ने मुख्य आरोपी कुख्यात फूलो महतो उर्फ फूलो बिंद को तीनपहाड़ स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. उसने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए अन्य वारदात में शामिल अपराधियों का नाम उजागर किया है. ज्ञात हो कि पुलिस को दिए सूचना के बाद बहियार से मुन्ना का लुंगी, गमछा व पैर का कंकाल बरामद हुआ था. इसके बाद 19 सितंबर को चासा टोली गांव के पास मरगंग से मृतक का सिर व पैर कटी लाश बरामद हुई थी. फूलो महतो का आपराधिक इतिहास भी रहा है. झारखंड व बिहार की पुलिस को फूलो महतो की तलाश थी. फूलो साहिबगंज मुफस्सिल थाना कांड संख्या 69/18, 82/18, 155/18 एवं बिहार के पीरपैंती थाना कांड संख्या 251/19 व मनिहारी थाना कांड 251/19 में आरोपी है. एसपी के बताया कि उसके अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

Related Articles

Back to top button