Crime NewsSahibganj

साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

Sahibganj:  मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के चार नम्बर में मंगलवार की देर शाम को एक ट्रक ने सामने खडी ट्रक के चालक को टक्कर मार कर कुचल दिया.जिसमें ट्रक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मिर्जाचौकी चार नम्बर के पहाड से उतने वाली सड़क के बीच पहले से खड़ी ट्रक संख्या BR- 06GD-1027 के पीछे इसी वाहन का चालक विनोद बैठा बात कर रहा था. तभी ट्रक के पीछे से ट्रक संख्या BR06GD.1026 जो बात कर रहे चालक को टक्कर मार दिया और चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद उक्त ट्रक का चालक और खलासी मौके पर से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद के निर्देश पर एसआई प्रवेश कुमार राम, एएसआई सिलाय सुंडी के नेतृत्व में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें: साहिबगंज में राशन वितरण नहीं करने और डीलर पति की ज्याददती के खिलाफ ग्रामीण पहुंचे डीसी कार्यालय 

बताया जाता है कि मृतक अपने पत्नी अंजली देवी के अलावे दो पुत्री को अपने पीछे छोड़ गया ,जबकि चालक अपने परिवार का भरण पोषण ड्राइविंग कर ही करता था. मृतक का भाई अमरेन्द्र बैठा ने बताया कि हम दोनों भाई एक ही ट्रक के चालक और खलासी थे और उसी कंपनी का एक और गाड़ी जो टक्कर मारी है उन्होंने मेरी भाई का जान ले लिया है. जबकि हमारा मालिक लालबाबू मदन राय उर्फ राजु राय के नाम से जाने जाते हैं जो बेतिया जिला के बैरिया थाना अंतर्गत पुलिया घाट सामधौआ का रहने वाले हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बारे में हम अपने परिजनों को सूचना दे दिए हैं और इसको लेकर परिवार में मातम पसरा हुआ है.पीड़ित परिजनों ने कहा कि मृतक   के परिवार का भरण पोषण की चिंता अब हमें सता रही है.

Related Articles

Back to top button