
रामगढ़ : रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह की अध्यक्षता में समिति के सभी पदाधिकारियों ने एक मत होकर भाजपा रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी सह सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू को मुख्य अतिथि एवं रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय को उद्धातनकर्ता के रूप में आमंत्रित किया है. इस बार रामगढ़ छावनी फुटबॉल ग्राउंड में भव्यता के साथ रावण दहन का कार्यक्रम मनाया जायेगा क्योंकि कोविड प्रोटोकॉल के तहत पिछले दो वर्षों से इस कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा था. इस बार अनुमति मिलने पर सभी पदाधिकारियों में हर्ष है.
कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाये जाने पर कुंटू बाबू ने कमिटी संरक्षक सहित अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह एवं सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने सभी को रावण दहन कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए कहा कि इस बार हम कार्यक्रम को धूमधाम से मनायेंगे और इस बार रावण दहन का भव्य कार्यक्रम को देखने फुटबॉल ग्राउंड रामगढ़ में हजारों की भीड़ मौजूद रहेगी. इसकी व्यवस्था और देखरेख कमिटी के लोग प्रशासन के सहयोग से करेंगे जिसकी तैयारी की जा चुकी है.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में उतरना चाह रहा था ईरानी विमान, सुखोई को किया गया एक्टिव, तब सीमा से बाहर हुआ जहाज



