NEWS

रांची के रातू इलाके से 40 लाख की अवैध शराब बरामद, दुर्गापूजा में खपाने की थी तैयारी

Ranchi: रातू थाना क्षेत्र के गोसाई टोला में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी करीब 40 लाख का नकली शराब बरामद किया है. सहायक आयुक्त उत्पाद रामलीला रवानी की गुप्त सूचना पर अवर निरीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में यह सफलता मिली है. रातू थाना क्षेत्र के टिगरा टोली स्थित सुनील उरांव के घर से रॉयल प्लेयर और अन्य ब्रांड की एक हजार विदेशी शराब की पेटी बरामद की गई है. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 40 लाख रुपये बताया जा रहा है. जब्त शराब दुर्गा पूजा में खपाने की तैयारी थी. लेकिन, ऐन वक्त पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब को जप्त कर लिया. जब्त शराब के बारे में पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: मजबूत नींव पर ही संगठन का स्वरुप और ढांचा खड़ा होता हैः अविनाश पांडे

Related Articles

Back to top button