ChaibasaJharkhand

Chakradharpur : मां भगवती मंदिर केरा में विधायक निधि से बनेगा भंडार भवन, लगेगी हाईमास्क लाइट, सुखराम उरांव ने रखी आधारशिला

Chakradharpur: मां भगवती मंदिर केरा परिसर में विधायक निधि से भंडार भवन का निर्माण होने के साथ ही हाईमास्क लाइट लगेगी. शुक्रवार को सरायकेला के राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की मौजूदगी में विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत पूजा अर्चना कर योजनाओं की आधारशिला रखी. मालूम हो कि मंदिर परिसर में करीबन 15 लाख रुपए की लागत से भंडार भवन तथा करीबन 5 लाख की लागत से हाई मास्क लाइट लगेगा. मौके पर विधायक श्री उरांव ने कहा कि पिछले दिनों मंदिर आने पर राजपरिवार द्वारा मां को भोग बनने वाले भंडारा भवन क्षतिग्रस्त होने की बात कही गई थी. जब विधायक निधि की राशि जिले में आयी तो उन्हें स्वीकृति करायी. उसके साथ हाई मास्क लाईट भी स्वीकृति कराई गई है. उन्होंने कहा कि बिजली नहीं रहने से मंदिर परिसर में अंधकार हो जाता है. मंदिर समिति की मांग पर डीजी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि मां केरा मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने को विधानसभा में बातें रखीं गई थी.

अब म‍िलेगा ज्‍यादा फंंड
सरकार के मापदंड के हिसाब से मां केरा मंदिर डी ग्रेड में था. अब सी ग्रेड हो गया है. अब पूर्व से ज्यादा फंड उपलब्ध होंगे. धीरे- धीरे सभी मापदंड पूर्ण होने से पर्यटक स्थल बन जाएगा. उसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने होंगे. मौके पर इंद्रजीत सिंहदेव, प्रबीर प्रताप सिंहदेव, अनिल सिंहदेव, बैधनाथ सिंहदेव, गोपाल सिंहदेव, प्रशांत सिंहदेव, राहुल आदित्य, रंजीत सिंहदेव, शेषराज सिंहदेव, अमरेश सिंहदेव, जयकुमार सिंहदेव, प्रशोनो सिंहदेव, नवकिशोर सिंहदेव, आतिश सिंहदेव, नयन सिंहदेव, प्रदीप सिंहदेव, राजीव सिंहदेव, मंगल सिंहदेव, दीपक सिंहदेव, पुजारी हिमांशु कर, बबलू कर, विजय कर आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- Tata Motors Bonus Final: टाटा मोटर्स में हो गया बोनस समझौता, जान‍िए क‍ितना म‍िलेगा बोनस और क‍ितने बाई सिक्स हुए स्‍थायी

Related Articles

Back to top button