Crime NewsGiridihJharkhand

लव अफेयर में बना रोड़ा तो ब्वायफ्रेंड ने कर दी गर्लफ्रेंड के भाई की हत्या

Giridih: बहन के प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने पर भाई की हत्या कर दी गई. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के माथाडीह गांव की है. जहां मोनू ठाकुर की हत्या उसकी बहन का प्रेमी कृष्णा ठाकुर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कर दी. इसके बाद उसके शव को आरोपियों ने कमरे में लटका कर सभी फरार हो गए. ताकि मामला आत्महत्या का लगे. घटना शनिवार सुबह का बताया जा रहा है

मृतक मोनू ठाकुर के पिता गणपत की माने तो उनकी बेटी और आरोपी युवक कृष्णा ठाकुर के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग को लेकर ही शनिवार को गांव में पंचायत होना था. क्योंकि शनिवार की सुबह आरोपी युवक कृष्णा ठाकुर और उनके बेटे मोनू के बीच इसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई थी.

मामले को सुलझाने के लिए वार्ता चल रही थी. इसी बीच मृतक के परिवार के सभी सदस्य माथाडीह गांव के दूसरे घर पर खाना खाने चले गए. जबकि मोनू घर पर अकेला रह गया.

इसे भी पढ़ें:बड़हरवा थाने में दर्ज मामले को ईडी ने किया टेकओवर, मनी लाउंड्रिग की चल रही थी जांच

इस दौरान कृष्णा ठाकुर अपने पिता महादेव ठाकुर समेत धीरु ठाकुर, निशांत ठाकुर, डॉली देवी, प्रशांत ठाकुर समेत अन्य लोगों के साथ पहुंचा. और घर के दूसरे दरवाजे से सभी भीतर घुसते हुए उनके बेटे मोनू की बेरहमी से पीटाई करने के बाद उसकी हत्या कर शव को कमरे में लटका दिया.

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक कृष्णा ठाकुर पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज का रहने वाला है. लेकिन माथाडीह गांव में वो अपनी मौसी के घर रहता है. मौसी के पड़ोस में रहने वाले गणपत ठाकुर की बेटी से उसका अफेयर चल रहा था. वहीं प्यार में उसके भाई को रोड़ा बनता देख आरोपी युवक समेत उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर मोनू की हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें:ओड़िशा में राजनीतिक भूचाल, सीएम पटनायक ने सभी मंत्रियों का मांगा इस्तीफा

Related Articles

Back to top button