JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : दुर्गापूजा का प्रशासनिक गाइडलाइन के तहत होगा आयोजन, एसएसपी ने केंद्रीय शांति समिति के साथ की बैठक

Jamshedpur : दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा. शुक्रवार को जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. इस दौरान पूजा शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओँ पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान एसएसपी ने पूजा कमिटों से पदाधिकारियों से उनके सुझाव भी मांगे. समिति के सदस्यों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे जिला प्रशासन के साथ है. पूजा के सफल आयोजन में उनका प्रशासन को पूरा सहयोग रहेगा. इस दौरान एसएसपी ने पूजा कमिटियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसमें पूजा को लेकर जारी प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करना मुख्य रूप से शामिल था.

इसे भी पढ़ें-Tata Steel Big Achievement: टाटा स्‍टील के स्‍वानों ने देशभर में क‍िया नाम, आज्ञाकार‍िता का मनवाया लोहा, पहले और दूसरे स्‍थान पर जमाया कब्‍जा

Related Articles

Back to top button