JamshedpurJharkhand

Tata Steel Big Achievement: टाटा स्‍टील के स्‍वानों ने देशभर में क‍िया नाम, आज्ञाकार‍िता का मनवाया लोहा, पहले और दूसरे स्‍थान पर जमाया कब्‍जा

Jamshedpur: टाटा स्‍टील के स्‍वानों ने देश स्‍तर पर अपनी प्र‍ितभा का लोहा मनवाया है. 11 स‍ितंबर को चेन्‍नई में आयोज‍ित राष्‍ट्र स्‍तरीय डॉग शो में टाटा स्‍टील के स्‍वानों ने पहले और दूसरे स्‍थान पर कब्‍जा जमाया. जमशेदपुर कैनल क्‍लब के सच‍िव सुदीप्‍तो सरकार ने बताया क‍ि 2020 में आयोजित प्रतियोगिता में टाटा स्‍टील के स्‍वानों को पुरस्‍कार आज्ञाकारी श्वानों की श्रेणी में मिला है. उन्होंने बताया कि यह खिताब हासिल करना आसान नहीं होता है. देश भर में आयोजित करीब 20 डॉग शो में 200 से अधिक श्वानों ने हिस्सा लिया. कुछ श्वान ही इसमें टॉप टेन में पहुंचे. उनमें से पहले और दूसरे स्थान पर टाटा स्टील के श्वान रहे. उन्होंने इसे टाटा समूह के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए श्वानों को तैयार करना आसान नहीं होता है. इसके लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण और देखभाल की जरूरत होती है. हालांकि, हर दिन 10 मिनट की नियमित देखभाल भी इनके लिए पर्याप्त होता है. उन्होंने बताया कि अगले वर्ष 6, 7 और 8 जनवरी को जमशेदपुर में स्पेशल लैबराडोर डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है. जमशेदपुर के इतिहास में यह पहला डॉग शो होगा.

ये भी पढ़ें- Chaibasa : नक्सलियों ने कई जगहों पर पोस्टरबाजी कर दिखायी सक्रियता, पुलिस अलर्ट

Related Articles

Back to top button