JharkhandRanchi

राज्य स्तरीय योगासन एवं खेल प्रतियोगिता 15 से, 300 प्रतिभागी शिरकत करेंगे

Ranchi : तीसरा राज्य स्तरीय योगासन एवं खेल प्रतियोगिया सरला बिरला विश्वविद्यालय में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के संयुक्त तत्वाधान में 15-17 सितम्बर को आयोजित की जा रही है. प्रतियोगता की तैयारी को लेकर सरला बिरला विश्वविद्यालय में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग की डीन प्रो डॉ. नीलिमा पाठक की अध्यक्षता में बैठक बैठक हुई. इस प्रतियोगिता में झारखण्ड राज्य के सभी जिलों से चुने हुए कुल 300 प्रतिभागी शिरकत करेंगे.

बैठक में कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रबंधक अजय कुमार, कोऑर्डिनेटर सह एडमिनिस्ट्रेटर आशुतोष कुमार द्विवेदी, पीएओ प्रवीण कुमार, डॉ. अशोक कुमार अस्थाना, अमित चरण, सीएस महथा, डॉ. नीतू सिंघी, डॉ भारद्वाज शुक्ल, एस एन शाहदेव , डॉ. नम्रता चौहान, राहुल रंजन, अमित शर्मा, प्रवीण पाठक, अंजना सिंह, ऋषि राज जमुआर, रविन्द्र तिवारी, प्रशांत जमुआर तथा कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. यह जानकारी सरला बिरला विश्वविद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रबंधक अजय कुमार ने दी.

इसे भी पढ़ें – चैंबर चुनाव: पहले दिन 610 सदस्यों ने किया मतदान

Related Articles

Back to top button