
Ranchi: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित लॉ यूनिवर्सिटी में सोमवार देर रात एक सिरफिरे युवक के दीवार फांद कर अंदर प्रवेश करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि घटना के तत्काल बाद ही अनजान युवक को देखकर हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने उसे बंधक बना लिया था और इस मामले की जानकारी यूनिवर्सिटी प्रबंधन को दे दी थी. प्रबंधन ने तत्काल इस मामले की जानकारी कांके थाने की पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने बंधक बनाए गए युवक से पूछताछ की और पूछताछ करने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक का नाम धीरेंद्र बताय़ा जा रहा है और वह पिठौरिया का रहने वाला है. कांके थाना प्रभारी बृज कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़े: चतरा की एसिड अटैक पीड़िता बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर,सिरफिरे आशिक ने किया था हमला




