
CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांड्राशाली थाना अंतर्गत उनचुड़ी के टोडांगसाल में 13 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. किशोरी का शव झाड़ियों से बरामद किया गया था. वह सोमवार को घर से बकरी चराने के लिए निकली थी जिसके बाद वापस घर नहीं लौटी थी. इस मामले में अनुसंधान करते हुए पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया था जिसका नेतृत्व चाईबासा एसडीपीओ दिलीप खालखो कर रहे थे. टीम ने शक के आधार पर विजय सिंह बानरा को हिरासत में लिया. विजय ही वह इंसान था जिसने आखिरी बार किशोरी को देखा था. पहले तो पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने कहानियां बनाई. उसने पुलिस को बताय कि किशोरी को अपने उम्र से बड़े लड़को के साथ देखा था. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जूर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने ही किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी. आरोपी रिश्ते में मृतका का चचेरा भाई लगता है. इस मामले में मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR RURAL : दो परिवारों के बीच तालाब के विवाद को सुलझाने में लगी आंचल कार्यालय की टीम




