
Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व हजारीबाग के चुरचू प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी खाखा सुशील कुमार के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने का फैसला लिया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. सेवानिवृत आइएएस अधिकारी अरविंद कुमार को विभागीय जांच संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. खाखा सुशील कुमार के विरूद्ध मुख्यालय से बिना अवकाश लिए ही अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित रहने संबंधी आरोप है. इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग ने आठ जून 2017 को ही पत्र लिखा है और हजारीबाग उपायुक्त की रिपोर्ट भी सौंपी हेै. डीसी की रिपोर्ट में प्रथम दष्टया आरोप प्रमाणित भी पाया गया है. ऐसे में कार्मिक विभाग ने उनके उपर विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला लिया है. 15 दिनों में जवाब देने का निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिया है
यह भी पढ़े: धनबाद में डाक पार्सल लिखे कंटेनर के माध्यम से गौ तस्करी मामले का खुलासा




