
Ranchi : स्वास्थ्य विभाग राजधानी व आसपास के इलाकों में लोगों को बेहतर इलाज व सुविधाएं देने को लेकर गंभीर है. इसी कड़ी में रांची के 14 जगहों पर नये उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर मंजूरी मिल गयी है. जिसमें प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 55 लाख 50 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं. जहां मरीजों को बेहतर इलाज तो मिलेगा ही. साथ ही उन्हें दवाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी. 14 उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण को लेकर जिला परिषद ने टेंडर निकाला है. वहीं छह महीने में इन स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण पूरा करना होगा.
इसे भी पढ़ें – 730 दिन में बन जायेगी एनच-39 के भोगु से शंखा तक फोरलेन सड़क, वाराणसी भी जुड़ेगा
इन जगहों पर मिलेगी सुविधा
- अनगड़ा ब्लॉक के हरातू पंचायत में सिकिदिरी उप स्वास्थ्य केंद्र
- इटकी ब्लाक के चिनारो पुरियो पंचायत में लुपुंगा उप स्वास्थ्य केंद्र
- बुंडू ब्लाक के बारूहातू पंचायत में तिरिलडीह उप स्वास्थ्य केंद्र
- बुढ़मू ब्लाक के चापर पंचायत के बिंजा में उप स्वास्थ्य केंद्र
- चान्हो ब्लॉक के चामा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र
- कांके ब्लॉक के संग्रामपुर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र
- लापुंग ब्लॉक के हुलसू में उप स्वास्थ्य केंद्र
- मांडर ब्लाक के बिसाखटंगा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र
- नामकुम लाली उप स्वास्थ्य केंद्र
- ओरमांझी चारू में उप स्वास्थ्य केंद्र
- रातू ब्लॉक के पाली में उप स्वास्थ्य केंद्र
- सिल्ली के लोटा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र
- सोनाहातू जिलीसेरेंग के सावडीह में उप स्वास्थ्य केंद्र
- तमाड़ अराहंगा के कुबासाल में उप स्वास्थ्य केंद्र
इसे भी पढ़ें – बिहार की नई कैबिनेट से बड़े दिग्गज नाराज,अनंत के करीबी और राजद अध्यक्ष के बेटे बने मंत्री



