1st LeadJharkhandLead NewsMain SliderNationalRanchiTODAY'S NW TOP NEWSTOP SLIDERTop Story

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को फिर एक साल के लिए मिला सेवा विस्तार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

New Delhi : केंद्रीय  कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी राजीव गौबा को कैबिनेट सचिव के रूप में एक साल का सेवा विस्तार दिया है. 1982 कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव गौबा का कैबिनेट सचिव के रूप में कार्यकाल 30 अगस्त को पूरा हो रहा है. इस संबंध में ACC ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक, कैबिनेट सचिव को एक वर्ष की अवधि के लिए सेवा में विस्तार को मंजूरी दे दी है. राजीव गौबा झारखंड के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं. गौबा को साल 2019 में दो साल के लिए देश का शीर्ष नौकरशाह नियुक्त किया गया था.   राजीव गौबा जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के तहत राज्य को मिले विशेष दर्जे को हटाने के बाद दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के जम्‍मू कश्‍मीर रिऑर्गेनाइजेशन बिल के प्रमुख शिल्‍पकारों में शुमार हैं. उनके पास जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के साथ ही केंद्र, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में नीति निर्माता सरीखे वरिष्ठ पदों पर काम करने का व्यापक अनुभव है.

इसे भी पढ़ें –  देख रहा है न बिनोद! बागबेड़ा पंचायत ऑफिस का ‘कुर्सी घोटाला’, इसी चलते नयका मुखिया भी प्रभार नहीं ले रहा है

Related Articles

Back to top button