Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR RURAL : जिप सदस्‍य का नाम नहीं देख नाराज समर्थकों ने तोड़ा शिलापट्ट, बिना शिलान्यास किये लौटे सांसद-विधायक

MUSABANI : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र की जामदा पंचायत अंतर्गत बनाये जानेवाले सिंचाई नाला के शिलान्यास के लिए लगाये जानेवाले शिलापट्ट में जिला परिषद संख्या-13 की जिप सदस्य सविता सरदार का नाम नहीं रहने से नाराज समर्थकों ने शिलापट्ट को तोड़कर विरोध जताया. इसका शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो और स्थानीय विधायक संजीव सरदार द्वारा किया जाना था. लेकिन  सांसद और विधायक को बिना शिलान्यास किये लौटना पड़ा. ज्ञात हो कि डीएमएफटी फंड से भालकी में सिंचाई नाला निर्माण की योजना स्वीकृत की गयी थी.  सांसद तथा विधायक को शनिवार को इसका शिलान्यास करना था.  जब सांसद विद्युत महतो तथा विधायक संजीव सरदार खैरपाल गांव में शिलान्यास कर भालकी गांव पहुंचे, तो वहां का नजारा कुछ और था. जिला पार्षद सविता सरदार के पति मनोज सरदार के समर्थकों द्वारा शिलापट्ट को तोड़ दिया गया था. वे लोग मौके पर हंगामा कर रहे थे. इधर मनोज सरदार ने अपने समर्थकों द्वारा शिलापट्ट तोड़े जाने से इंकार किया है.

ये भी पढ़ें : 1 अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन की रजिस्ट्री बढ़ी दर पर होगी

Related Articles

Back to top button