
Ranchi : तोरपा मुख्य सड़क पर दर्दनांक हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. बता दें कि खूंटी-तोरपा मुख्य सड़क पर सोमवार शाम में एक ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई. जिसमें की खूंटीटोली, खूंटी के सरजू महतो, संदीप लोहरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नही पहना था. दोनों गाड़ियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
पुलिस जवान की संदेहास्पद हालत में मौत
इधर सोमवार को ही रांची पुलिस लाइन में पोस्टेड पुलिस जवान बाबूलाल लकड़ा की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है. वह गढ़वा जिले का रहने वाला था. बताया गया कि मुंह के बल गिरने से सिपाही की मौत हुई. खाना खाने के बाद जवान निकला. इसी दौरान वह गिरा गया. गिरते ही जवान की मौत हो गई. मौत के बाद जवान का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. इधर, जवान को रांची पुलिस लाइन में सलामी दी गयी.




