JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

1 अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन की रजिस्ट्री बढ़ी दर पर होगी

जमीन की कीमतों में 5 से 10 फीसदी और मकान में 5 फीसदी बढ़ेगी दर

Ranchi : रांची जिले के ग्रामीण इलाकों में 1 अगस्त से भूमि और मकान जैसी अचल संपत्तियों के निबंधन शुल्क में औसतन 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो जायेगी. इसके लिए ग्रामीण इलाकों के कुल 1050 मौजों को चिन्हित किया गया है, जिसमें बढ़ोतरी होगी. हालांकि इस बार शहरी क्षेत्र में कोई वृद्धि नहीं की जायेगी. रांची नगर निगम के बुंडू नगर पंचायत नगर निगम और आरआरडीए क्षेत्र को छोड़ सभी ग्रामीण इलाकों में अचल संपत्तियों के शुल्क में बढ़ोतरी होगी.

भू-राजस्व निबंधन विभाग के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष 1 अगस्त से निबंधन शुल्क में वृद्धि करने को लेकर पुनरीक्षण होता है, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अल्टरनेट शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन और मकान की कीमत में वृद्धि की जाती है. शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल जमीन और मकान की रेट में वृद्धि की जाती है. 1 अगस्त से जमीन की रजिस्ट्री दर बढ़ायी जाती है. इस बार शहरी क्षेत्र को छोड़कर सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के जमीन और मकान की कीमतों में 10% की वृद्धि की गई है. 1 अगस्त 2022 से नई कीमत दर लागू हो जाएगी. इस संबंध में अवर निबंधक द्वारा प्रस्ताव तैयार कर डीसी को भेज दी गयी है. प्रस्ताव में कहा गया है कि झारंखंड मुद्रांक नियमावली 2012 के कंडिका 6(4) के अनुसार डीलक्स संरचना में 10 प्रतिशत और मकान की संरचना में 5 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है. उक्त प्रस्ताव पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सहमति प्रदान कर दी है. जहां जमीन की कीमतें अधिक बढ़ेंगी. उनमें एदलहातू, कांके के चंदवे, दुबलिया, मनातू, टेंडर, उरुगुटू के अलावा रातू का भौंडा, बेलांगी, पंडरा, नामकुम उलातू, करगे, सरवल नगड़ी का नारो, नगड़ी, ललगुटुवा सहित अन्य क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गयी है.

इतनी चुकानी होगी स्टांप और कोर्ट फीस

कांके के चंदवे में जमीन की सरकारी वैल्यू 1.60 लाख रुपये डिसमिल है. 10 डिसमिल की रजिस्ट्री पर अभी 1.12 लाख रुपए का स्टांप व कोर्ट फीस लगता है. 1 अगस्त से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर जमीन की वैल्यू 17.60 लाख रुपए होगी. ऐसे में रजिस्ट्री कराने पर 1.23 लाख रुपए खर्च होंगे. यानी 11 हजार रुपये अधिक देने होंगे.

इसे भी पढ़ें – ओल्ड पेंशन योजना लागू करने के लिए एसओपी गठन का रास्ता साफ, विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनी

Related Articles

Back to top button