JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : रोटरी क्लब की नयी टीम की घोषणा, सतनाम कापुला बनी अध्यक्ष

JAMSHEDPUR :  रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर बिहार-झारखंड के डिस्ट्रिक्ट 3250 के सत्र 2020-23 के लिए नयी टीम की घोषणा कर दी गई है. इसके अध्यक्ष पद के लिए सतनाम कौर कापुला का चयन किया गया है. बता दें कि रोटरी क्लब के 117 साल के इतिहास में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में जेनिफर जॉन्स को भी मनोनीत किया गया है. क्लब के बिहार-झारखंड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव ठाकुर ने इसकी जानकारी दी. इस मौके पर क्लब की नवमनोनित अध्यक्ष सतनाम कौर कपुला ने क्लब के गठन के उद्देश्य और उसके सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि क्लब के एक सत्र का कार्यकाल बारह महीने का होता है. उसके बाद हर वर्ष जुलाई में नयी टीम की घोषणा कर दी जाती है. इसी के तहत इस वर्ष भी नयी टीम की घोषणा की गई है. क्लब की ओर से शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक उत्थान सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. यह प्रयास किया जाता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग क्लब की गतिविधियों का लाभ उठा सके. उन्होंने बताया कि नयी टीम का पर्यावरण पर ज्यादा फोकस रहेगा. ताकि विश्वभर में चल रहे ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या से निपटा जा सके. इससे सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में रोटरी क्लब तेजी से काम करेगा. नयी टीम के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज ही गुरुवार को शहर के एक क्लब में आयोजित किया जाएगा.

इसे भी पढ़े- Films Releasing: जान्हवी कपूर की गुड लक जैरी से लेकर द‍िशा पटानी की एक व‍िलेन रि‍टर्न तक, ये रही आज और र‍िलीज फ‍िल्‍मों की पूरी डि‍टेल

Related Articles

Back to top button