JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

ईडी को मिली पंकज मिश्रा की रिमांड, 6 दिनों तक होगी पूछताछ

Ranchi : झारखंड के दो बहुचर्चित मामलों की सुनवाई रांची सिविल कोर्ट में मंगलवार को हुई. पहला मामला मनरेगा घोटाले में निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की जमानत से जुड़ा था. सुनवाई के दौरान ईडी कोर्ट ने उनकी जमानत पर सुनवाई की तारीख 3 अगस्त तय की है. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया. ईडी कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर जाने का आदेश दिया है. ईडी ने पंकज मिश्रा को 8 दिनों की रिमांड पर देने की अपील कोर्ट से की. ईडी ने उनसे पूछताछ को जरूरी बताया. ईडी ने साहिबगंज में ईडी की छापेमारी को आधार बनाते हुए पूछताछ करने के लिए रिमांड की गुहार लगायी.

इसे भी पढ़ें – सोनिया से पूछताछ का विरोध कर रहे राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

दोनों ही मामलों में सुनवाई ईडी के विशष न्यायाधीश की अदालत में हुई. ईडी ने पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था. तीसरी बार समन भेजने के बाद पंकज मिश्रा ईडी कार्यालय पहुंचे थे. ईडी ने आठ घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद अवैध खनन मामले में गिरफ्तार पंकज को गिरफ्तार कर लिया था.

ईडी की टीम ने पंकज मिश्रा को लगातार दो बार समन जारी किया था, लेकिन स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. इससे पहले ईडी ने साहेबगंज में पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों के बैंक खातों को सीज किया था. ईडी की टीम ने 36 करोड़ से अधिक रुपये को इस मामले में सीज किया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी डहू यादव से भी ईडी की टीम पूछताछ की है.

इसे भी पढ़ें – ईडी की टीम ने मारीकुटी पहाड़ मौजा खदान की मापी की और पत्थर का सर्वे किया

Related Articles

Back to top button