
New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध कांग्रेस की ओर से जारी सत्याग्रह के दौरान पुलिस राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया है. दिल्ली में विजय चौक के पास धरने से राहुल गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल ने कहा कि सरकार न तो चर्चा कर रही है और न ही बोलने दे रही है. इधर, पिछले दो घंटे से ईडी सोनिया गांधी पूछताछ कर रही है.
कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ये आवाज कुचलने की कोशिश है. केंद्र एजेंसी के जरिए कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रही है. राहुल के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल आदि समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है. कांग्रेस के अनुसार ये सभी सांसद पार्लियामेंट से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च करते हुए जा रहे थे. इधर, कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेताओं को राजघाट जाने से रोक रही है. कांग्रेस कार्यालय के बाहर काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध जताया गया.




