
JAMSHEDPUR : हूल दिवस के मौके पर जमशेदपुर के भुइंयाडीह स्थित सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर झामुमो द्वारा झंडा लगाने पर भाजपा कार्यकर्ता में रोश का माहौल है. विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गये. इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. दरअसल, भाजपा जिला कमिटी हूल दिवस के मौके पर शहीद सिदो-कान्हो के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि देने पहंचे थे. जहां उन्होंने शहीद के प्रतिमा के उपर झामुमो का झंडा लगा पाया. माल्यार्पण के बाद तमाम भाजपाइ प्रतिमा के नीचे ही इसके विरोध मे धरने पर बैठकर प्रदर्शन करते नजर आये. गुंजन यादव ने कहा कि झामुमो के नेतागण शहीद का अपमान कर रहें है. शहीद की प्रतिमा पर किसी पार्टी का झंडा नहीं हो सकता है. सूचना पाकर सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने में जुट गये. इधर, झामुमो के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने अपने कार्यकर्ताओं के तरफ से भाजपाइयों से माफी मांगी और झामुमो के झंडे को नीचे उतरवाया. जिसके बाद भाजपाइयों ने धरना समाप्त किया. दुलाल भुइयां ने कहा कि किसी कार्यकर्ता ने भूलवस वहां पार्टी का झंडा लगा दिया था, जिसे हटा दिया गया है.




