Crime NewsJamshedpurJharkhand

Adityapur Kanhaiya Singh Murder : गीता व मधु कोड़ा ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा – अपराधियों का चारागाह और ड्रग का हब बन चुका आदित्यपुर

Jamshedpur : आदित्यपुर क्षेत्र में लगातार हत्याएं हो रही है. साथ ही यह क्षेत्र पूरी तरह से ड्रग का हब बन चुका है. यह दर्शाता है कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था का क्या आलम है. उक्त बातें सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या की वारदात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही. इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की अपनी ही सरकार को घेरा. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन से तत्काल आदित्यपुर को अपराध और नशे से मुक्त करने की दिशा में कारगर कदम उठाने की मांग की. वे ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पर गुरुवार को पहुंचे थे.

शोक जतानेवालों का लगा जमावड़ा, समस्तीपुर भेजा गया शव
इधर, पोस्टमार्टम के बाद कन्हैया सिंह के शव को पहले आदित्यपुर स्थित पूर्व विधायक के आवास लाया गया. इस दौरान उनके आवास के समक्ष शोक जतानेवालों का देर तक जमावड़ा लगा रहा. इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र कुमार झा, आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी चेयरमैन अमित सिंह बॉबी, पूर्व डिप्टी चेयरमैन पुरेंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे, अजय सिंह, क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के अलावा अन्य जाने-माने लोग शामिल थे. सबों ने पूर्व विधायक के परिवार के सदस्यों के साथ कन्हैया सिंह के पार्थिव शरीर पर फूल-माला चढ़ाया. उसके बाद शव को एंबुलेंस में कन्हैया सिंह के पैतृक निवास स्थान समस्तीपुर के लिए भेजा गया. साथ में अन्य वाहन से उनके परिजन भी घर के लिए रवाना हुए.

ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR BREAKING : गोलमुरी में पुराना विवाद सुलझाने गए व्यक्ति पर तानी पिस्टल, पिटाई के बाद मौके पर गिरी

Related Articles

Back to top button