Uncategorized

पलामू : बिचौलियों ने 381 किसानों के नाम पर निकाल लिये लाखों के ऋण

News Wing

Palamu, 07 December: पलामू जिले के नक्सल प्रभावित मनातू प्रखंड के सेमरी गांव के 381 किसानों के नाम पर बिचौलिए लाखों रुपये ऋण निकाल चंपत हो गए. किसानों को फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं हुआ. ऊपर से तीन साल बीतने के बाद बैंक द्वारा ब्याज समेत बैंक में पैसे भरने का नोटिस लोगों को दिया गया. नोटिस मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गयी है. मनातू के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि किशोर ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है. अबतक 20 लोगों ने इसकी शिकायत की है. मामले की जांच की जा रही है. इसमें बैंकों की भूमिका पर संदेह हो रहा है. सारे ऋण पदमा स्टेट बैंक शाखा से निर्गत हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः कौन लेता है जेएमएम के बड़े फैसले, आखिर किसके कब्जे में हैं कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन?

बीडीओ ने कहा दलालों, कृषि मित्रों पर होगी प्राथमिकी

बीडीओ ने कहा कि इस सिलसिले में वे जांच के लिए सेमरी गांव गए थे. किसानों से रूबरू हुए. उनसे डिटेल जानकारी ली है. उन्होंने कहा कि हर हाल में दलालों, कृषि मित्रों सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. कोई भी दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः गिरिडीह: नगर पर्षद की कार्यशैली से उपाध्यक्ष नाराज़, कहा- प्रोटोकॉल की उड़ाई जा रही धज्जियां

नोटिस मिलने के बाद लोगों ने त्याग दिया भोजन-पानी

इधर नोटिस मिलने के बाद किसान दौड़-भाग करने में लगे हैं और लोन कराने वाले कृष्णा गिरि और कलीम खां से संपर्क साध रहे हैं. किसानों ने आरोप लगाया कि बैंक के पदाधिकारियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा हुआ है. कई ग्रामीण तो लोन का नोटिस मिलने के बाद भोजन-पानी तक त्याग चुके हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button