
Jamshedpur : 5 जून को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रिटिश उप उच्चायोग कोलकाता के सहयोग से इंडो-ब्रिटिश स्कॉलर्स एसोसिएशन द्वारा एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. जूनियर आयु वर्ग में नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल की छात्रा वजाहत शमीम ने पुरस्कार जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है. इस कैटेगरी में पूरे भारत से 430 से अधिक प्रविष्टियां थीं. जजों के पैनल में यमी ओडने (कोलकाता में ब्रिटिश उच्चायोग की उप प्रमुख), करुणा सिंह (क्षेत्रीय निदेशक एशिया, अर्थडे.ओआरजी) और अश्विका कपूर (राष्ट्रीय इतिहास फिल्म निर्माता, अध्यक्ष युवा परिषद आईबीएसए) शामिल थीं. स्कूल की प्रिंसिपल परमिता रॉय चौधरी ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और कहा कि गैर शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने से छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करने में मदद मिलती है और बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है.
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : बाल मजदूरी के इस नाटक ने लोयोला स्कूल के बच्चों को सोचने पर किया मजबूर




