BiharLead News

गुरु रहमान को ढूंढ रही पटना पुलिस, वह कहां हैं जानें…

Patna: राजधानी की पुलिस गुरु रहमान की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी कर रही है. उनके दानापुर कोचिंग संस्थान सहित कदमकुआं थाना एरिया के कांग्रेस मैदान आवास और कार्यालय पर उनकी तलाश पुलिस कर रही है.  न्यूज़ विंग टीवी के संवाददाता ने जब गुरु रहमान से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मैं पटना में नहीं हूं, डेहरी ओन सोन में पिता का इलाज करा रहा हूं. पुलिस की ओर से जो मामला मुझपर दर्ज किया गया है, वह पूरी तरह से निराधार है. मैंने किसी भी छात्र को ट्रेन में तोड़फोड़ करने की सलाह नहीं दी है. मेरे पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से गलत है.

इसे भी पढ़ें : नवादा में हवाई फायरिंग में किशोर को लगी गोली, इलाजरत

गौरतलब है कि पिछले दिनों अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्रों को उकसाने का आरोप पुलिस की ओर से लगाया गया है. इस मामले में उनपर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसी सिलसिले में उनकी गिरफ्तरी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें : नवादा में हवाई फायरिंग में किशोर को लगी गोली, इलाजरत

Related Articles

Back to top button