ChaibasaJamshedpurJharkhandJharkhand Politics

Chaibasa : राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का धरना – प्रदर्शन

Chaibasa : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सदर प्रखंड व नगर कांग्रेस कमिटी के बैनर तले सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां की अध्यक्षता में सोमवार को सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अहाते में धरना – प्रदर्शन किया गया. बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडा, बैनर, पोस्टर लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
धरना – प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य नीतिमा बारी बोदरा ने कहा कि ईडी, आयकर व‍िभाग और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का केंद्र सरकार अपने फायदे के लिए दुरुपयोग कर रही है.  कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर रायचौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में मतांतर होना स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार मतांतर को व्यक्तिगत मान कर बदले की कार्रवाई करती है. धरना -प्रदर्शन का संचालन नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सदर प्रखंड कोषाध्यक्ष अशोक सुंडी ने क‍िया.

इनकी रही मौजूदगी
धरना प्रदर्शन को पश्‍च‍िमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, प्रवक्ता जितेन्द्रनाथ ओझा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास, सिंहराय गोप, सत्यशिला हेम्ब्रम, विक्रमादित्य सुंडी, रामजी शर्मा, ब्रिजित बारी ने भी संबोधित किया. धरना- प्रदर्शन में उप मुखिया सुनंदा कुई, पंचायत समिति सदस्य ज्योति सुंडी, नेहरु लाल सामड, गुरबारी सुंडी, अनूप करण, वरीय कांग्रेसी जंग बहादुर, मनोज कुमार भंसाली, संतोष सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, संजय रवि, इंटक कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह तुबिद, प्रताप कुदादा, जितेन्द्र बारी, कांड्रा राम बुकरु, हरीश चन्द्र बोदरा, सोनु तांती, रवि कच्छप, राजू कारवा, अभिराम लोहार, बजरंग तिर्की, मधुसूदन सुंडी, बिरसा बोयपाई, कृष्ण टोपनो, पूर्ण चन्द्र सावैयां, प्रताप सिंह कुंटिया, साधो कालुंड‍िया, सचिन सावैयां, मुन्ना सावैयां, मोटाय हेम्ब्रम, जयराम बारी, कार्यालय सचिव सुशील कुमार दास सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : परीक्षा देने गयी छात्रा को श‍िक्षकों ने नकाब उतारने को कहा, डीसी से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग

Related Articles

Back to top button