Bihar

नवादा में हवाई फायरिंग में किशोर को लगी गोली, इलाजरत

Nawada: जिले के नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला स्थित मस्जिद के समीप सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी. इस दौरान वहां खड़े एक किशोर को गोली लग गई.  इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव वार्ड नंबर 7 निवासी स्व.बाबू शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : अब अमेरिका में हॉकी का जादू दिखलाएंगी झारखंड की बेटियां

Related Articles

Back to top button