JharkhandRamgarh

रामगढ़ : अवैध क्रशरों पर कार्रवाई, 4 ध्वस्त

Ramgarh : रविवार में अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन की अध्यक्षता में भदानी नगर थाना क्षेत्र के पाली एवं सुदी क्षेत्र में और बरकाकाना थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान भदानी नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 3 क्रेशरों एवं बरकाकाना थाना क्षेत्र में 1 अवैध क्रेशर को ध्वस्त कर दिया गया. वहीं सभी संबंधितों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: CHAKRADHARPUR : ओड़िशा ग्रेट टेलेंट सीजन-2 फैशन-शो में चक्रधरपुर के बाल कलाकार हुए शामिल, खिताब किया अपने नाम, बढ़ाया शहर का नाम

जांच अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू बीरेंद्र चौधरी, जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार रंजन, खनन निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक, अंचल अधिकारी पतरातू शिव शंकर पांडे, थाना प्रभारी भदानी नगर थाना, थाना प्रभारी बरकाकाना थाना सहित अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button