ChaibasaJharkhand

CHAKRADHARPUR : ओड़िशा ग्रेट टेलेंट सीजन-2 फैशन-शो में चक्रधरपुर के बाल कलाकार हुए शामिल, खिताब किया अपने नाम, बढ़ाया शहर का नाम

CHAKRADHARPUR : चक्रधरपुर के बच्चों ने ओड़िशा के राउरकेला में आयोजित ओड़िशा ग्रेट टेलेंट सीजन-2 फैशन-शो में अपना परचम लहरा कर शहर का नाम रोशन किया है. उक्त कार्यक्रम का आयोजन 18 जून को साईनिंग रोकर्स एकेडमी राउलकेला के भांजा भवन साथियागढ़ में आयोजित हुआ था. जिसमें चक्रधरपुर शहर के बाल कलाकार 8 वर्षीय ईशल आमना, 6 वर्षीय ईशान उपाध्या व 19 वर्षीय पियुष साव ने ग्रेट टेलेंट सीजन-2 में भाग लिया और सीजन का खिताब अपने नाम दर्ज कर विजेता बने. सभी प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से मोमेंटो व प्रमाण पत्र दिया गया. कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में नव्या साव, सौम्या रंजन राउत, रंजन बेहरा शामिल थे. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कुमार बेहरा, संत नामो पिल्लेई, अमृत नीलम, स्मीता पटनायक आदि शामिल थे. कार्यक्रम का आयोजन लीना विश्वाल द्वारा किया था. सभी अतिथियों ने सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उज्वल भविष्य के लिए कामना की. मौके पर प्रवीण चावड़ा, बर्णाली राउव, देवोलीना रॉय, सोनी पिल्लेई, किशन बहादूर, निखिल साव, शम्स तबरैज आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : मानगो से पारडीह तक एनएच-33 बनने के बाद भी बस्तियों में जाने के लिए नहीं बना एप्रोच रोड, लोग परेशान

Related Articles

Back to top button