
Jamshedpur : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंटस ऑर्गनाइजेशन (एआइडीएसओ) जमशेदपुर नगर इकाई की एक बैठक जुबली पार्क में संपन्न हुई. उक्त बैठक में अखिल भारतीय एजुकेटिव कमेटी सदस्य शमशूल आलम, झारखंड सचिव समर महतो उपस्थित थे. मौके पर नगर सचिव सविता सोरेन ने कहा कि झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के सत्र अनियमितता, विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, वंचित छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति के भुगतान कराने, शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति करने, नये सरकारी स्कूल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी की स्थापना करने तथा सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम के खिलाफ सातवा राज्य सम्मेलन रांची में 19 जून को होने जा रहा है. इस सम्मेलन में पूरे झारखंड के विभिन्न राज्यों से हजारों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. सम्मेलन में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षाविद, बुद्धिजीवी वर्ग के लोग सम्मिलित होंगे और झारखंड के शैक्षणिक परिदृश्य पर अपने विचार को रखकर भविष्य के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे. जमशेदपुर के विभिन्न स्कूल कॉलेजों से 100 से अधिक छात्र-छात्राएं इस सम्मेलन में शामिल होंगे.
देश में शिक्षा की स्थिति बदहाल
नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि पूरे देश में जहां शिक्षा की स्थिति बदहाल है. वैसे में एक ऐसे शिक्षा नीति की आवश्यकता है, जो व्याप्त शिक्षा के समस्याओं का समाधान कर सभी के लिए शिक्षा सस्ती और सर्वसुलभ होती. लेकिन इसके विपरीत नयी शिक्षा नीति के दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे है. इस नीति के ड्राफ्ट के अनुसार शिक्षा के निजीकरण, शिक्षा को महंगे बनाने और शिक्षा के मूल उद्देश्य को ही नष्ट करने का विचार किया जा रहा है. इस अवैज्ञानिक नयी शिक्षा नीति के खिलाफ संगठन द्वारा पूरे देशभर में 1 मई से 28 सितंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जायेगा.
ये थे उपस्थित
बैठक में जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, बबीता सोरेन, कोषाध्यक्ष झरना महतो, खुदीराम, प्रेम, सूर्यकांत, अमित, स्नेहा, सानंदा, रिंकी, विशाल समेत सदस्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur : शहीद गणेश हांसदा के शहादत के दो वर्ष पूरा होने पर कोसाफलिया में रक्तदान शिविर आयोजित




