
Patna: अग्निपथ के विरोध में हिंसात्मक प्रदर्शन कर रहे उपद्रवियों को बिहार पुलिस ने शुक्रवार को सख्त चेतावनी दी है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने शुक्रवार कहा है कि उपद्रवियों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है. अब तक दो दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज की गई है. सैकड़ों उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है.
चार स्कूल बसों में लगाई आग
वहीं औरंगाबाद में उपद्रवियों ने दाउदनगर पचरुखिया रोड स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल पहुंचकर विद्यालय के मुख्य द्वार को न सिर्फ तोड़ दिया, बल्कि कैंपस में घुसकर रोड़ेबाजी की और विद्यालय के 4 बसों में आग लगा दी. आक्रोशितो का आक्रोश इस पर भी शांत नहीं हुआ तो सड़क पर खड़ी हसपुरा थाने की बोलेरो वाहन में भी आग लगा दी. उपद्रवियों द्वारा करोड़ों की निजी और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया.
स्थिति यह हो गई थी कि इनके आक्रोश के आगे पुलिस बल भी विवश रही और आगजनी की घटना को मूकदर्शक बन देखते रही. लगभग 4 घंटे तक चले उपद्रव को काफी मशक्कत के बाद शांत करने में पुलिस कामयाब हुई.
इसे भी पढ़ें:6 ट्रेनों में परमानेंट एक्सट्रा कोच, ज्यादा पैसेंजर कर सकेंगे सफर
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने अक्रोशित छात्रों से कानून के दायरे में रहकर विरोध प्रदर्शन करने की अपील है. साथ ही यह भी कहा है कि कानून को अपने हाथ में ना लें.
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कही से उचित नहीं है. दरअसल, हाई अलर्ट के बाद भी बिहार के दर्जनों शहरों में शुक्रवार को भारी हिंसा और आगजनी हुई. विशेषकर ट्रेनों को जमकर निशाना बनाया गया.
इसे भी पढ़ें:अग्निपथ योजनाः आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने कल बुलाया बिहार बंद




