JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में आज से बिजली की लोड शेडिंग में होगी कमी, कार्यपालक अभियंता का जिला पार्षद कविता परमार को आश्वासन

Jamshedpur : उमसभरी गर्मी में बिजली की समस्या से परेशान बागबेड़ा के लोगों को आज से राहत मिलने की उम्मीद जगी है. इसकी वजह विद्युत कार्यपालक अभियंता का जिला पार्षद डॉ कविता परमार को मिला आश्वासन है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से आज से क्षेत्र में लोड शेडिंग कम किये जाने की बात कही है. डॉ. कविता परमार बागबेड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ क्षेत्र की बिजली की समस्या दुरुस्त करने की मांग को लेकर कार्यपालक अभियंता से मिलने पहुंची थी.

उन्होंने बिजली की समस्या से लोगों को हो रही परेशानियों से कार्यपालक अभियंता को अवगत कराते हुए समस्या के जल्द समाधान की मांग की. उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में बिजली आपूर्ति की दयनीय व्यवस्था से क्षेत्र की जनता त्रस्त है. ऐसे में तत्काल प्रभाव से बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल किया जाना आवश्यक है. बैठक में समस्या के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया. उसके बाद विद्युत कार्यपालक अभियंता ने तत्काल प्रभाव से लोड शेडिंग में कमी किये जाने का आश्वासन दिया. साथ ही बिजली व्यवस्था से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी दो-तीन दिनों में सुधार की बात कही. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में जर्जर बिजली पोल को बदलने की मांग भी उठी. इस दिशा में भी प्रतिनिधिमंडल को विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव को जमशेदपुर में आ गया गुस्सा, ये है वजह

Related Articles

Back to top button