JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किशन राव को जमशेदपुर में आ गया गुस्सा, ये है वजह

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में हिस्सा लेने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड जमशेदपुर पहुंचे थे. इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड ने राज्य के सचिव स्तर के पदाधिकारी के बैठक में हिस्सा नहीं लेने पर नाराजगी जतायी.

बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि झारखंड में बैंकिंग सुविधाएं एवं योजनाओं की समीक्षा की गयी. कुछ बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये गये. वहीं जन धन योजना के मामले में उन्होंने झारखंड का रैंकिंग राष्ट्रीय औसत से बेहतर बताया. इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना आदि की समीक्षा करने के बाद उन्होंने संतुष्टि जतायी. साथ ही कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये. उन्होंने बताया कि राज्य के बैंक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. बैंकों में थोड़ी-बहुत सुधार की आवश्यकता है. जिसके तहत बैंक के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया गया है.

बैठक में ये रहे मौजूद

इस दौरान बैठक में मुख्यरूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के संजीव सिन्हा, नाबार्ड के गौतम कुमार, एग्रीकल्चर विभाग के अधिकारी सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR WATER PARK UPDATE : वाटर पार्क में स्लाइडिंग बोट से टकराने से हुई सिदगोड़ा के जॉनी की मौत, प्रबंधन की लापरवाही उजागर

 

Related Articles

Back to top button