
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में मनप्रीत की गोली मारकर हत्या में शामिल पूरन चौधरी ने सीजीपीसी जमशेदपुर प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है. इसको लेकर रविवार को ही मुखे ने साकची थाना में मामले की लिखित शिकायत की थी. इधर, मुखे ने इस मामले में एसएसपी को घटना से अवगत कराते हुए लिखित शिकायत की है. शिकायत के माध्यम से मुखे ने बताया है कि रविवार को वे अपने कार्यालय में बैठे थे तभी उन्हे पूरन चौधरी ने फोन किया. फोन पर पूरन ने उसे मनप्रीत हत्याकांड मामले में मनप्रीत के परिवार का साथ नहीं देने और इस मामले से पीछे हटने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)
पीछे नहीं हटने पर जान से मारने की धमकी भी दी. यह पूछने पर की वह कहां है तो उसने बताया कि वह राजस्थान से पंजाब जा रहा है और वहां से शुटरों को लेकर उसकी हत्या करवा देगा. रात 8.40 बजे फिर एक नंबर से फोन आया जिसने फोन पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद मुखे ने फोन काट दिया और फिर फोन नहीं उठाया. मुखे ने बताया कि पूरन का पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में बड़े अपराधियों से संपर्क है और ये लोग कभी भी उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते है. मुखे ने सुरक्षा की मांग की है.
ये भी पढ़ें : जिस इनोवा पर रघुवर दास सवारी कर रहे थे, उसे “वैलेंटाइन डे” के दिन खरीदा गया था, सरयू ने उठाया प्रेम-पुनीत से रिश्ते पर सवाल




