Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : बिष्टुपुर पार्किंग से बाइक चोरी कर घूम रहा था चोर, कदमा में बाइक मालिक ने पकड़ा, पेड़ से बांधकर की पिटाई- VIDEO

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर से बाइक चोरी कर चोर उसे लेकर सड़कों पर घूम रहा था. रविवार को बाइक मालिक ने बाइक समेत चोर को कदमा ने पकड़ा. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से चोर को पकड़कर पेड़ से बांध दिया गया और जमकर पिटाई को गई. अंत में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को स्थानीय लोगों के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ थाना ले गई. (वीडियो नीचे देखे)

 

दरअसल, शनिवार को कदमा निवासी रोहित ने अपनी बाइक बिष्टुपुर पार्किंग में खड़ी की थी. जब वह वापस अपने बाइक के पास पहुंचा तो पता चला की बाइक चोरी हो चुकी थी. इसके बाद वह थाना पहुंचा जहां थाने में उसे बाइक के कागजात के साथ बुलाया गया था. आज वह अपने घर से बिष्टुपुर थाना मामले की शिकायत करने जा रहा था तभी रास्ते में कदमा रिलायंस फ्रेश के पास उसे अपनी बाइक नजर आई. उसने तत्काल बाइक को रुकवाया. इसी बीच स्थानीय लोगों की भिड़ जमा हो गई. बाइक चोरी की जानकारी मिलने पर लोगों ने चोर को पकड़ा और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी.

ये भी पढ़े :Jamshedpur cyber crime : परसुडीह की वृद्धा के एटीएम कार्ड से 4.60 लाख की अवैध निकासी, जाने कैसे साइबर ठग ने दिया घटना को अंजाम 

Related Articles

Back to top button