
Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह गदरा निवासी 63 वर्षीय सुशीला प्रसाद के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 4.60 लाख रुपए की अवैध निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में सुशीला ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दरअसल, सुशीला का बैंक खाता एचडीएफसी बैंक में है. वह गोलमुरी टिनप्लेट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम कार्ड में रुपए की निकासी करने गई थी. एटीएम के इस्तेमाल के दौरान एटीएम मशीन से रुपए नहीं निकले. एटीएम के बाहर खड़े एक व्यक्ति जिसने गुलाबी रंग का टी शर्ट पहना था और छोटे–छोटे बाल थे उसने कहा कि अगर रुपए नही निकल रहे है तो बगल के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपए निकाल ले. व्यक्ति के कहे अनुसार सुशीला ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपए निकालने का प्रयास किया. एटीएम कार्ड मशीन में डालते हुए कार्ड मशीन के अंदर जाकर फंस गई. संबंधित व्यक्ति ने कहा की इसकी शिकायत बैंक से जाकर करे, बैंक वाले एटीएम कार्ड निकाल देंगे. थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से सात बार में कुल 4.60 हजार रूपए काटने का मैसेज आया. साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़े : पैगंबर मोहम्मद विवाद : कोलकाता के नादिया में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने एक लोकल ट्रेन को निशाना बनाया




