ChaibasaJamshedpurJharkhand

चक्रधरपुर में महर्षि अरविंद का 150वां जन्मोत्सव मनाया गया, हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

Chakradharpur : देश महर्षि अरविन्द जी का 150वां जन्म उत्सव मना रहा है. चक्रधरपुर में श्री अरविन्दो सोसाइटी, कुसुमकुंज मोड़, चक्रधरपुर के परिसर में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरविन्द सोसाइटी झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई. उन्होंने अपने सम्बोधन में महर्षि अरविन्द को अवतारी पुरुष कहे. उनके सूक्ष्मतम चरित्र का वर्णन भी किए. इससे पूर्व सोसाइटी के सचिव रवीन्द्रनाथ घोष द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किए. साथ ही चित्रकार सुभाशीष उर्फ गोजाल द्वारा अंकित महर्षि अरविन्द जी के तस्वीर मुख्य अतिथि श्री सिंह को भेंट की. तत्पश्चात संस्था के उपाध्यक्ष अशोक पटेल ने महर्षि अरविन्द के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबों को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है, जिससे हमारा देश सुरक्षित एवं अखंडित बना रहे.

महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, गीत, संगीत का आयोजन किया गया. मंच संचालन रवि कुमार ने की. धन्यवाद ज्ञापन सोसाइटी के उपाध्यक्ष डा. मंगलेश पाठक द्वारा किया गया. कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् के बाद सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुखेन्दु चक्रवर्ती, अरविन्द चौधरी, एमपी मंडल, काजोरी वासु, हीरा रानी घोष, इंदिरा नंदी, झरना गांगुली, लीना देव अधिकरी, बनोश्री मजुमदार, रूपा चक्रवर्ती, संगीता राय, रतन चटर्जी, आशीष दास, रामु शर्मा, देवप्रिय चौधरी, राजेश, शिल्पी राय, अंकिता सिंह, आयुश्री दास आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: लातेहार: पैकेट बंद जहरीला स्नैक्स खाने से चार बच्चियां बीमार, एक की मौत

Related Articles

Back to top button