JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : याद किए गए कॉमरेड एसके चट्टोराज

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एसबीआई कैंटीन सभागार में शनिवार को कॉमरेड एसके चट्टोराज की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान शहर के सभी ट्रेड यूनियन के नेताओं ने स्वर्गीय चट्टोराज के चित्र पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए आदर्शो पर चलने का प्रण लिया. कॉमरेड चट्टोराज स्टाफ यूनियन, पटना सर्किल के अध्यक्ष और झारखंड डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी, एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन 7 th सर्किल के अध्यक्ष रह चुके हैं.

बीते 8 मई को उनका निधन हो गया था. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्पलाई यूनियन के संयोजक विनोद रजक ने बताया कि कॉमरेड चट्टोराज कर्मचारियों का मसीहा थे. कर्मचारियों के हितों के लिए उन्होंने अनेकों लड़ाइयां लड़ी. उनके जाने से ट्रेड यूनियनों को बड़ी क्षति हुई है. उनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. इस मौके पर शहर के सभी बैंक यूनियनों के अलावा एलआईसी व अन्य ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने कॉमरेड चट्टोराज के जीवनी पर प्रकाश डाला.

ये भी पढ़ें : बीपीएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार को किया गिरफ्तार

 

Related Articles

Back to top button