DhanbadJharkhand Panchayat

पंचायत चुनाव 2022 : चौथे चरण में धनबाद के निरसा व गोविंदपुर में 76.50% मतदान, 31 मई को मतगणना

Dhanbad: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चौथे व अंतिम चरण में निरसा एवं गोविंदपुर में मतदान समाप्त होने के बाद कुल 76.50% मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

निरसा में 74.62% तथा गोविंदपुर में 78.39% मतदान हुआ.  उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में तोपचांची, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी में 73.65%, दूसरे चरण में बाघमारा और धनबाद में 68.50% तथा तीसरे चरण में बलियापुर, कलियासोल व एगारकुंड में 74.14% मतदान हुआ था.

 

वहीं अन्य तीन चरणों के मतदान संपन्न होने के पश्चात तोपचांची में 72.33%, टुंडी में 73.15%, पूर्वी टुंडी में 75.48%, बाघमारा 70.28%, धनबाद 66.73%, बलियापुर 79.20%, कलियासोल 78.90% तथा एगारकुंड में 64.33% मतदान हुआ था.

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने दोपहर में मध्य विद्यालय गोसाईंडीह के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. साथ में अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार भी उपस्थित थे.

मतदान की पूरी प्रक्रिया के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष से जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, फूड सेफ्टी ऑफिसर अदिति सिंह, डॉक्टर सुजाता मुखर्जी, प्रतिमा दास, शंभू प्रसाद गुप्ता, अंशु कुमार पांडेय, अनूप कुमार पांडेय, किसलय कांत, संजय सिंह, संजीव सिंह, नंद किशोर कुशवाहा, सीनू मंडल, सोमनाथ प्रसाद, संदीप रजक, अरविंद ठाकुर, स्वपनेंदु भट्टाचार्य, अभिषेक बैनर्जी, तुषार कांति घोष, वासुदेव प्रसाद महतो सहित अन्य कर्मी लगातार सेक्टर मजिस्ट्रेट से फोन पर संपर्क कर वोटिंग परसेंटेज, मतपेटी को सील करने, क्लस्टर में पहुंचने, वज्रगृह में पहुंचने पर सूचित करने सहित मतदान के संबंध में पल पल की जानकारियां लेते रहे.

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चारों चरणों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटि मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने सभी निर्वाची पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी, पोलिंग पार्टियां सहित चुनाव प्रक्रिया में अपना योगदान देने वाले सभी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया है.

 

31 मई को पांच प्रखंडो की मतगणना

 

31 मई को राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद तथा गुरु नानक कॉलेज भूदा में मतगणना की जाएगी. राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में बलियापुर तथा गोविंदपुर प्रखंड की तथा गुरु नानक कॉलेज भूदा में कलियासोल, एगारकुंड व निरसा प्रखंड की मतगणना की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें : पलामू : अंतिम चरण में रिकॉर्ड 72.32 प्रतिशत मतदान, तीन चरणों की अपेक्षा अधिक वोटिंग

 

 

 

Related Articles

Back to top button