BiharBihar UpdatesCrime NewsDhanbadJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

बिहार के चर्चित बालू घोटाला मामले में धनबाद के चर्चित कारोबारी सुरेंद्र जिंदल को ईडी ने किया गिरफ्तार

Dhanbad: बिहार में बालू घोटाले मामले में धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी गुरुवार सुबह से चल रही थी. छापेमारी मिथिलेश सिंह और सुरेंद्र जिंदल के आवास और कार्यालय में 24 घंटे से अधिक समय तक चल रही थी. मामले में ईडी ने शुक्रवार को सुरेंद्र जिंदल को भी गिरफ्तार कर लेने की बात सामने आ रही है. ईडी ने सुरेंद्र जिंदल को मेडिकल के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई. जहां से ईडी की टीम इन्हें लेकर अपने साथ पटना चली गई है.

सुरेंद्र जिंदल चनचनी कॉलोनी में रहते है. जबकि बबन सिंह जय प्रकाश नगर में रहते है. ईडी की टीम ने गुरुवार को इनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. शुक्रवार को सुबह इन्हें गिरफ्तार करने की खबर आई.

इसके पहले धनबाद के बालू कारोबारी जगनारायण सिंह और उनके बेटे को ईडी गिरफ्तार कर चुकी है. ब्राडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड और आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशको और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज होती दिख रही है. 5 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार, झारखंड के धनबाद और हज़ारीबाग़, पश्चिम बंगाल में छापेमारी की थी. धनबाद में 5 से अधिक जगहों पर 5 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की थी.

Related Articles

Back to top button