
Ramgarh: त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के चतुर्थ चरण के चुनाव के तहत 7:00 बजे से 3: 00 बजे तक कुल 64.08% मांडू प्रखंड में मतदान हुआ. चतुर्थ चरण के मतदान हेतु मांडू प्रखंड में कुल 266 भवनों में 426 मतदान केंद्र बनाए गए थे. मांडू प्रखंड में 426 मतदान केंद्रों के लिए बनाए गए 266 भवनों में 181 भवन सामान्य, 44 भवन संवेदनशील एवं 41 भवन अति संवेदनशील श्रेणी के थे.चतुर्थ चरण के चुनाव के तहत कुल 509 पदों पर चुनाव होगा जिनमे 4 पद जिला परिषद सदस्य, 43 पद पंचायत समिति सदस्य, 36 पद ग्राम पंचायत सदस्य के मुखिया एवं 426 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होगा.चतुर्थ चरण में कुल 102962 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया . जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 53957 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 49005 रही .चतुर्थ चरण में निर्वाचन शांतिपूर्ण स्वच्छ एवं भयमुक्त मतदान कराने हेतु मांडू प्रखंड में कुल 5 जोनल दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी. जोनल दंडाधिकारी संबंधित जोन के संबद्ध सेक्टर के वरीय प्रभार में रहेंगे वही चतुर्थ चरण हेतु कुल 61 सेक्टर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी .चतुर्थ चरण में मांडू प्रखंड के वार्ड सदस्य के 426 पद के विरुद्ध 190 निर्विरोध निर्वाचित है, रिक्त 5 एवं शेष पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 559 है. मांडू प्रखंड में ग्राम पंचायत के मुखिया 36 पदों पर चुनाव लड़ने वाले कुल अभ्यर्थी 224 है, पंचायत समिति सदस्य के 43 पद के विरुद्ध 1 निर्विरोध निर्वाचित हैं शेष पदों पर चुनाव लड़ने वाले कुल अभ्यर्थी 170 है. जिला परिषद सदस्य के 4 पदों पर कुल 31 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : पंचायत चुनाव 2022 : चौथे चरण में धनबाद के निरसा व गोविंदपुर में 76.50% मतदान, 31 मई को मतगणना




