JamshedpurJharkhand

मऊभंडार मुख्य सड़क निर्माण के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Ghatshila : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति के नेतृत्व में आज एचसीएल सीएसआर मैनेजर मुकेश चौधरी को मऊभंडार कंपनी एरिया एवं मऊभंडार मुख्य रोड मरम्मत एवं निर्माण हेतु ज्ञापन दिया गया.

आए दिन दुर्घटना होती रहती है

मऊभंडार कंपनी एरिया मुख्य मार्ग घाटशिला-मुसाबनी की रोड की स्थिति काफी जर्जर है. पूरा आवागमन इस रोड से प्रभावित है. बारिश के दिनों में तो आलम यह हो जाता है कि गड्ढे में पानी भरने के बाद कहां गड्ढा है और कहां सड़क है पता ही नहीं चलता. आए दिन दुर्घटना होती रहती है. कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. इन सभी मांगों को लेकर आज युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति ने ज्ञापन सौंपा एवं जल्द से जल्द इन सड़कों का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो.

मौके पर ये थे उपस्थित

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष प्रतिक सोनी, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विजय नामता, प्रशांत नमाता, साहिल आनंद, आकाश नमाता समेत कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: फिर थम सकते हैं भारतीय ट्रेनों के पहिये, जानिये क्या हो सकती है वजह

Related Articles

Back to top button