BiharCrime NewsNEWS

मधेपुरा में जहरीली शराब पीने से एक की मौत, तीन गंभीर

Madhepura: जिले में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है. तीनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. आशंका है कि चारों ने जहरीली शराब पी थी. घटना उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा थाना इलाके की है. मामले पर मधेपुरा एसपी ने कहा- पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गौरतलब है कि रविवार को औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो रिश्तेदारों समेत तीन की मौत हो गई थी. परिजनों ने जहरीली शराब से मौत होने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें: कुदरत का कहर: रोहतास में वज्रपात से दो की मौत

Related Articles

Back to top button