JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी में जुड़ने वाले नालों का सर्वेक्षण करेगी भाजमो – टॉफी, टी-शर्ट घोटाले से संबंधित पैंपलेट जनता के बीच किया जायेगा वितरित

जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में संपन्न

Jamshedpur : भारतीय जनतंत्र मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में तय किया गया कि सीतारामडेरा, बारीडीह एवं मोहरदा क्षेत्र से निकलकर स्वर्णरेखा नदी में मिलने वाले नालों की जमीनी सर्वे के लिए जिले के पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष के साथ मिलकर वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे. यह देखा जायेगा कि कौन-कौन मोहल्ले बड़े नाले से गुजर रहें है और नदी में मिल रहे हैं. इसकी विस्तृत जानकारी ली जायेगी.

बैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में हुए टी-शर्ट, टॉफी घोटाले की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए विधायक सरयू राय द्वारा लिखी पुस्तक “तिजोरी की चोरी” की अति संक्षिप्त विवरण का संलग्न पैंपलेट जनता के बीच घर-घर जाकर बांटा जायेगा. इस कार्य को धरातल पर उतारने के लिए विस्तृत योजना बनायी जायेगी.

ये थे उपस्थित

बैठक में जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, जिला मंत्री राजेश झा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रेस प्रभारी आकाश शाह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : पहले आंखें मिलीं फिर दिल, शारीरिक मिलन के दो साल बाद आया प्रेम कहानी में नया मोड़

Related Articles

Back to top button